अगर वो ग्रामीण बालक सही उच्चारित करता तो किस्मत यूँ न खिलती !

अगर वो ग्रामीण बालक सही उच्चारित करता तो किस्मत यूँ न खिलती !

बिखरे लेकिन जुड़े खयाल
1.★ हर किसी की किस्मत सहदेव डीरड़ो ,छत्तीसगढी सी नही होती★
क्योकि हर किसी को बादशाह नहीं मिलते
ठेठ देशी देहाती लड़का जो ठीक से हिंदी नहीं बोल पाता
बचपन को बसपन बोला और
बादशाह ने उस टोन को भुनाया ओर
उस गरीब को बादशाह बनाया
बादशाह का भाव,उद्देश्य कुछ भी रहा हो
जिस पर खोज,बहस हो सकती है
लेकिन हकीकत यही की वो मासूम देश के चेनलो पे छा गया !
किस्मत कब पांडु हो जाय और कब फाडू हो जाय कह नही सकते !
*nk सनातन
2.जातिवाद भारत राष्ट्र को बर्बाद करने में कोई चूक कोई कसर बाकी नही रख रहा है ये विषम प्रकुति देश को खोखला कर रही है… आजादी से पूर्व स्तिथियाँ अलग थी लेकिन आजाद भारत के लिये ये एक दमक की तरह है।
*nk सनातन
3.अलंकारों में अनुप्रास अलंकार की छटा सबसे निराली ओर मन-मोहक है लेकिन जाने इसे कमजोर क्यो माना गया है लेकिन जिसका बहुतायत रूप से बड़े लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है ओर लोग वाह करते हैं ।
*nk सनातन
प्रजातंत्र में शिक्षा प्राप्ति के समान अवसर उपलब्ध हैं और शिक्षा एक ऐसी समृद्ध प्रकुति है जो किसी भी आम आदमी की जिंदगी बदल जमीन से आसमा दे सकती है और एक अनार सो बीमार के दौर में
प्रतियोगी ( Competitive ) परीक्षा का दर्पण है जहां बहुत प्रतिस्पर्धा है लेकिन समान अवसर है जो श्रेष्ठता या योग्यता सूची में स्थान बनाता है सेवा में चुन लिया जाता है !
*nk सनातन
5.प्रजातंत्र में शिक्षा एक ऐसी प्रकुति है जो किसी भी आम आदमी की जिंदगी बदल सकती है
ओर प्रतियोगी ( Competitive ) परीक्षा के दौर में जहां बहुत प्रतिस्पर्धा है लेकिन समान अवसर है !
*nk सनातन
6.जिंदगी में कई बार बहुत कुछ अच्छा चल रहा होता है और आप सुरक्षित महसूस करते हुवे बिंदास जीते हैं तभी कुछ ऐसी अनहोनी घटित हो जाती है और आप टूट जाते हैं। या अनहोनी आर्थिक,पारिवारिक, सामाझिक,भौतिक,प्राकुतिक, वैश्विक,राष्ट्रीय, राज्यीय,क्षेत्रीय ,मैत्रीय,
रिश्ताई हो सकती है और स्थिति स्वीकार करने के अलावा कोई तोड़ कोई जोड़ नहीं रहता!
*nk सनातन

Naresh Kumar Sevak “Sanatan”

Poet, writer and English teacher from Udaipur, Rajasthan — M.A. in English & Hindi Literature. Writes kavita, geet, ghazal, bhajan, satire and articles in Hindi, English and Gujarati.

Leave a Comment

Keep reading

You may also like

नवरात्रि सनातन गरबा बहार ! Bhakti

नवरात्रि सनातन गरबा बहार !

नोट: गुजराती गरबा – ये गरबा हिन्दी देवनागरी लिपि में है लेकिन भाषा गुजराती है ! इस नवरात्रि,7 अक्टूबर,2021 माता भवानी दुर्गेश्वरी…

October 6, 2021 Read →
कुछ ब्रह्मांडीय विचरण Bhakti

कुछ ब्रह्मांडीय विचरण

*कुछ ब्रह्मांडीय विचरण* ” मनुष्य जन्म ही धर्म के नाम अधर्म से होता है जिसमे पवित्रता ढूंढना अप्राकृतिक अवधारणा होकर बेईमानी है…

September 25, 2022 Read →