अधपके खयाल !
★अधजले खयाल★
●आपमे गुण,प्रतिभा ,सामर्थ्य
बहुत हो सकता है ;
लेकिन बिना अवसर प्राप्ति के ये शून्य है !
*nk सनातन
●आत्मा ब्रह्म है ॐ सनातन सार्वभौमिक सर्वकालिक निनाद है !
ओर माया जीवन का अनचाहा तांडव जिसके बाहुपाश में हर कोई जीव संलिप्त है !!
*nk सनातन
● जब आप अच्छी तक़दीर के धनी नहीं है
आपको अच्छे लोग नही मिलेंगे
ओर प्रयास तो होंगे लेकिन व्यर्थ
लेकिन यदि आपका वक्त प्रबल आना है
तो देखो वो प्रयास जो कभी फ़िजूल गए
सफलता के अनुप्रास होकर पर्याय बन जायेंगे
*nk सनातन
● ऐनी ने लड़कपन में जो डायरी अपने लिए लिखी
कालांतर में ये दुनिया के सामने आ कालजयी बन तहलका मचाएगी
पाठकों को उद्देलित, भावुक करेगी
किसी को पता न था ।
*nk सनातन
● जो लोग तक़दीर में यकीन नहीं करते
याद करे उन लोगो को जो झाड़ू लगा फर्श से अर्श पर जा पहुँचे !
*nk सनातन
●अमरता का ख्याल फ़िजूल है सनातन
क्योंकि इस धरती की मूल प्रकुति नाश है।
*nk सनातन