~ Welcome to the Literary World of NK Sanatan (Naresh Kumar Sevak) ~

Quill pen, inkwell and open manuscript pages

NK Sanatan's Writing Treasure

A Treasure of Thoughts, Poems & Prose
Written Since 1990

Naresh Kumar Sevak (NK Sanatan)
“Some books are to be tasted, others to be swallowed, and some few to be chewed and digested.” – Sir Francis Bacon

क्रिकेट और जीवन दर्शन !

क्रिकेट और जीवन दर्शन
क्रिकेट एक शाही ओर सज्जनो का खेल है ( लेकिन अब भी है पर सवाल हो सकते हैं क्योंकि कई खिलाड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, व्यवहार और इशारेबाजी के कारण बेन लगा है ) और मुझे गर्व है कि मैं बहुत क्रिकेट खेला हूँ अपने स्तर पर….
इस खेल में बैट्समैन के लिए खेलने के लिए कई स्ट्रोक्स होते हैं लेकिन दो जिसमे एक शॉट है दूसरा सुरक्षा का कवच…
हां वो है—
हुक शॉट ओर डक
यानी क्रिकेट में सबसे खतरनाक गेंद होती है बाउंसर हालांकि एक ओवर में सिर्फ एक ही कर सकते हैं और यदि छः ही छः करने का नियम होता तो 100 में सिर्फ़ एक ही युवा क्रिकेट को व्यवसाइक रूप से करियर बनाने को चुनता ओर कइयो का भविष्य और कॅरियर चौपट हो जाता क्रिकेट में पुछल्ले बल्लेबाज जो कि मुलतः गेंदबाज होते पर भी बाउंसर फेंके जाते हैं……
….लेकिन जीवन मे जिसने ये सिख लिया ( बतौर बल्लेबाज ) कि कौनसी बाल को हुक करना है और किसे डक करना है तो असल जिंदगी में भी वो डॉन ब्रेडमैन, विवियन रिचर्ड्स ओर सुनिल गावस्कर, सचिन तेंदुलकर हो सकता है…
इन pics में देखे जो सही डक नही कर पाया वो जमीन पर पड़ा है ओर स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया जाएगा और फिर हॉस्पिटल…. भारत के पूर्व कप्तान ओर सलामी बल्लेबाज नरी कॉन्ट्रेक्टर वेस्ट इंडीज में तेज गेंदबाज चार्ली ग्रिफिथ की बाउंसर सर पे लगी ,सर फट गया और कई महीनों तक हॉस्पिटल में रहे कई ऑपरेशन हुवे ओर उनका क्रिकेट करियर ओर जीवन खो गया….
इंग्लैंड के डेविड लॉयड की भी यही कहानी…
ओर ताज़ा 3 साल पहले एबोट के घातक बाउंसर से फील ह्यूज की मैदान में ही मौत हो गयी…ओर ऐसे कई वाकये हैं…
हाँ आप गेंदबाज हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि ये कैसा बल्लेबाज हैं और उस हिसाब से सटीक, घातक बाउंसर ही करना है वरना गेंद 6 रनों के लिए जा सकती है….. भारत के सबसे जाबांज बल्लेबाज जिमि मोहिंदेर अमरनाथ वेस्ट इंडीज में होल्डिंग की गेंद पर घायल लेकिन खड़े हुवे गेंदबाज कभी तरस नही खाता क्योकि घोड़ा घास से दोस्ती नही कर सकता …
अगली गेंद बाउंसर ओर जिमि ने हुक किया गेंद 6 रनों के लिए …अगली फिर बाउंसर इस बार 4… यानी उस समय बाउंसर्स पर रोक नही थी..
यार्कर की भी यही बिसात है
ओर बीमार भी हालांकि बीमार अमान्य अवैधानिक गेंद है लेकिन किसी गेंदबाज ने फेक दी तो घातक रूप से लग सकती है…
यानी बाउंसर यदि सटीक है तो तो बैट्समैन को गिरा सकती हैं ,आउट के सकती है…
बाउंसर आपको स्ट्रेचर पर पवेलियन से हॉस्पिटल ओर फिर स्वर्ग की राह भी दिखा सकती है….
ये कुछ नायाब एक्शन चित्र बल्लेबाजो के

*nk सेवक “सनातन”