होली बहारे होली मनुहारे
ये देख बहारे होली की
ये देख फुंहारे होली की
ये रंग बहारें होली की
ये संग बहारे होली की
ये चंग बहारे होली की
ये धीं न तीड़क धींन धिन-2
ये ढोल ताशा होली की
वो रंग लगाए अंगिया की
वो गौरी शरमाये टोली की
वो गाल गुलाब वो लाल गुलाबी
वो तन शराबी नैन शराबी
वो मतवाला वो मतवाली
तू देख मस्ती होली की
वो राग भैरवी वो तान भैरवी
वो कोयल बोली रंगी चोली
वो हिरन मटकती तबियत की
वो अल्हड़ बाला हँसनी चाला
आसमान शराबी
रुत मस्तानी
तू देख रवानी होली की
यू देख जवानी होली की
वो रंग मनुवार वो तन के गलहार
वो मिलन सुहाना रूप दीवाना
तू देख बहारे होली की
तू जी बहारे होली की
तू पी खुशियां होली
तू रम हमजोली होली की
तू रंग लगा मन बहला
तू उड़ा गुलाल होली की
रंग लाल गुलाबा होली की
ये दिल बाग बहारा होली की
*NK सेवक “सनातन”