ये कुत्ता नहीं हो सकता !

*ये कुत्ता नही हो सकता,..DNA जांच कराओ !
[ एक मकान मालिक ( मेरी मुँहबोली दीदी ) के पालतू कुत्ते द्वारा मुझ पर भौंकने पर उठे विचार ]
एक गृह स्वामी–
परिचितों ये मेरा पालतू कुत्ता है, आप सब मेरे परिचित ओर निकटस्थ , मैं आप सब को जानता हूं लेकिन वो ( मेरा पालतू कुत्ता ) नहीं आपको नहीं जानता । अतः आज मैंने अपने पालतू कुत्ते से आप सबो का परिचय सम्मेलन रखा है । एक बार मैं बारी-बारी आपका इस वफादार, निर्दोष ओर शानदार प्राणी से परिचय कराऊंगा। आप सभी इस महातथ्य को जानते हैं कि एक बार श्वान भाई जब किसी व्यक्ति को देख सूंघ लेता है तो पश्च जब भी आप उसके सामने होते हैं तो वह आपको पहचान जाता है और अपनी नैसर्गिक क्रिया यानी संशय नहीं करता और आपकी तरफ लपकता ओर भौकता नहीं । अतः मेरा पालतू आपके शरीर की गंध को जब एक बार सूंघ लेगा तो इसकी गंध स्मृति में आप आप आ जाएंगे ओर फिर जब भी आप मेरे घर पधारेंगे वो अपनी प्राकुतिक क्रिया नही दर्शायेगा अर्थात भौके का नहीं।
अतः मेरा ये मेरे पालतू से परिचय आप सबके हित मे है कि परिचय हो जाने पर जब भी आप मेरे घर पधारेंगे तो ये शर्तिया नहीं भोकेगा । हाँ यदि आप इसके स्वामी के प्रति (यानी मेरे प्रति ) कोई दुर्भावना, खोट या वैमनस्य ले कर आते हैं तो ये भोकेगा क्योकि आपसे जब इसकी भेट मैने कराई तब आप मेरे अपने हितेषी के बतौर मीले थे और वही गन्ध इसके मन-मस्तिष्क में फीड या दर्ज है की आप पाक-साफ़, नेक-भले मानुष हैं।
*पर्दा गिरता है दूसरा दृश्य
अब मैं अपनी दीदी के वहां कई बार जाता हूं…लेकिन हर बार उनका पालतू मेरे जाने पर ही नही कोई भी जाये उनकी तरफ जबरदस्त ढंग से भौकता है…. यहां तक कि किशोर वय का व्यक्ति ही क्यो न हो….!
तो एक रोज़ मुझे ख़याल आया कि कुछ गड़बड़ है …ये कुत्ता है लेकिन विशुद्ध कुत्ता नहीं हो सकता…इसके DNA की जांच कराओ…. ओर डॉक्टर की टीम ने गहन जांच की ….मैं सही था…. रिपोर्ट DNA की ये आई कि वो कुत्ता कुत्ता न था पिछले जन्म में वो आदमी था …😅😅😅😂😂
ये खबर अखबार में छपी सीबीआई, मिलिट्री ओर पुलिस महकमा इस खबर को पढ़ सकते में आ गया कि उनके पास जो कुत्ते हैं स्निफ्फिंग एक्सपर्ट डॉग स्क्वाड के अंतर्गत उनका भी डीएनए चेक कराए क्योकि कुछ की हरकत संदिग्ध थी…ओर ऐसा है और हुवा है तो कुछ निर्दोषों को इसकी सजा मिली है ..ओर मिल सकती है… क्योकि इस मामले में न्याय तंत्र शत प्रतिशत ओर पुख्ता सबूत मानता है….😃😋😘😕😂😅
आपका शुभचिंतक,
** NK सेवक “सनातन”