~ Welcome to the Literary World of NK Sanatan (Naresh Kumar Sevak) ~

Quill pen, inkwell and open manuscript pages

NK Sanatan's Writing Treasure

A Treasure of Thoughts, Poems & Prose
Written Since 1990

Naresh Kumar Sevak (NK Sanatan)
“Some books are to be tasted, others to be swallowed, and some few to be chewed and digested.” – Sir Francis Bacon

तिहरे शतक वीर टेस्ट क्रिकेट में

तिहरे शतक वीर टेस्ट क्रिकेट में

☆टेस्ट क्रिकेट तिहरा शतक☆

31 ट्रिपल सेंचुरिया आज तक के टेस्ट क्रिकेट इतिहास (1877 तो जनवरी ,2023…तक) में बल्लेबाजों द्वारा ठोकी गई हैं जिसमे सिर्फ चार बल्लेबाज ऐसे हुवे जिन्होंने ये कारनामा दो बार किया….वो महारथी बल्लेबाज हैं ~
डॉन ब्रैडमैन
ब्रायन लारा
क्रिस गेल
विरेंद्र सहवाग
*शुद्धिकरण~
1.इन चार विशेषज्ञ बल्लेबाज में डॉन ब्रैडमैन का कद आसमानी है आप ने दो तिहरे शतक और इक 299 नॉट आउट
2.ब्रायन लारा ने सिर्फ इक तिहरा शतक (375) और इक चोहरा शतक (400 रन और टेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में ब्रायन लारा इक मात्र बल्लेबाज है जिन्होंने चोहरा शतक जड़ा…!!!)
3.भारत के विरेंद्र सहवाग जिन्होंने दो तिहरे अपने नाम किए इक पाकिस्तान इक साउथ अफ्रीका के विरुद्ध….और इक बार वह पुनः 290 के पार पहुंचे श्री लंका के खिलाफ लेकिन अफसोस 293 रन पर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन द्वारा कॉट एंड बोल्ड कर दिए गए इस तरह इक दुर्लभ इतिहास गढ़ने से वंचित रह गए
नोट: वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल सर्वाधिक धमाकेदार और आक्रामक बल्लेबाज थे और आश्चर्य की टेस्ट क्रिकेट में इन्होंने तिहरे शतक वो भी दो…अपच सत्य है…!!!!
इस पृष्भुमि के तहत मैं इंगित कर रहा हूं इक ट्रिपल शतक वीर जी हां जो क्रिकेट इतिहास के पृष्ठों में *बॉब कॉपर* के नाम से जाने जाते हैं जो सर डॉन ब्रैडमैन की सरजमी से हैं और आप द्वारा जड़ा तिहरा शतक दसवां तिहरा शतक था ! आपने चीर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के विरुद्ध 307 रन की पारी खेली 19 66 में । वैसे पहला टेस्ट तिहरा शतक एंडी सेंडहेम (इंग्लैंड) द्वारा 1930 यानी टेस्ट क्रिकेट के आगाज के 53 वे साल में वेस्ट इंडीज के विरुद्ध स्कोर किया था ।
इक और तथ्य ये की टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 31 तिहरे शतक बनाए गए है जिसमे यदि खब्बू यानी बाए हाथ के बल्लेबाजों की बात करें तो 10 दाएं हाथ के बल्लेबाजों ने इस महान कार्य को अंजाम दिया । आप दस बाए हत्थे बल्लेबाज हैं सर गेरी सोबर्स, जॉन एड्रिच,बॉब कॉऊपर , मार्क टेलर, सनत जयसूर्या ,ब्रायन लारा ,मैथ्यू हेडन, कुमार संगकारा ,क्रिस गेल,डेविड वार्नर
यानी प्रतिशत की बात करें तो बाए हाथ के बल्लेबाज तिहरे शतक के मामले में बहुत आगे हैं। यू देखे तो 68 प्रतिशत तिहरे शतक वीर दाएं हाथ के हैं और 32 फीसदी बाए हाथ के है लेकिन अब तक 5000 प्लस टेस्ट क्रिकेटर्स हुवे जिसमे 2500 बल्लेबाज हुवे है मान ले तो उसमे 300 बल्लेबाज लेफ्ट हैंडेड हुवे हैं इस हिसाब से बाएं हाथ के बल्लेबाजों का प्रतिशत तिहरे शतक मामले में बहुत समृद्ध होकर बहुत ज्यादा है ।
*nk sanatan