~ Welcome to the Literary World of NK Sanatan (Naresh Kumar Sevak) ~

Quill pen, inkwell and open manuscript pages

NK Sanatan's Writing Treasure

A Treasure of Thoughts, Poems & Prose
Written Since 1990

Naresh Kumar Sevak (NK Sanatan)
“Some books are to be tasted, others to be swallowed, and some few to be chewed and digested.” – Sir Francis Bacon

इंडियन अफगानिस्तान क्रिकेट हीरो

आज भारत के मंझे हुवे पूर्व क्रिकेट ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी साब का निधन हो गया….आप 88 साल के थे ! यद्यपि मौत मौत है लेकिन 88 साल तक जीना वो भी इक विषम पर्यावरणीय दौर में अपने आप में एक उपलब्धि है…क्योंकि हमने कई क्रिकेटर्स को कम उम्र में इस दुनिया ऐ फानी से उठते देखा है…यशपाल शर्मा,मेल्कम मार्शल, सिल्वेस्टर क्लार्क, शेन वार्न जो प्राकृतिक मृत्यु का वरण करते हुवे कम वय में इस दुनिया विदा कह गए…
भौतिक रूप से रमन लांबा,फिलिप ह्यूज,एंड्रयू ,होलियोक,
एंड्रूज साइमंड आदि…!
*क्रिकेट के हिसाब से जब क्रिकेटर क्रिकेट से सन्यास ले लेता है तो क्रिकेटिंग काया से वो मर जाता है और क्रिकेट को कोई नुकसान नहीं है जैसे शेन वार्न …
सलीम दुर्रानी काबुल यानी अफगानिस्तान की राजधानी में पैदा हुवे थे यानी 306 क्रिकेटर्स भारत से टेस्ट खेले है उनमें सिर्फ सलीम दुर्रानी साब अफगानिस्तान से जन्मे भारतीय होकर भारत से टेस्ट खेले…
बॉलीवुड की बात करे तो कादर खान जो मशहूर अभिनेता थे भी अफगानिस्तान में पैदा हुवे लेकिन भारत के होकर रहे..
सलीम दुर्रानी जी इक बहुत ही खूबसूरत चेहरे और शरीर के मालिक थे और इक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में भारतीय क्रिकेट में जाने गए। वो इक आक्रामक बल्लेबाज और आवाज पर छक्का झड़ने वाले धासू बल्लेबाज रहे और इस वजह उनकी लोकप्रियता का ग्राफ ऊंचा रहा । बतौर गेंदबाज इक पैनीधार वाले स्पिन या फिरकी गेंदबाज रहे..!
आपको फिल्म निदेशक निर्माता बीआर इशारा ने फिल्म में हीरो यानी मुख्य अभिनेता बनाया और वो फिल्म थी~”…..”
पिछले इक दशक से आप वित्तीय परेशानी और विषम स्वास्थ्य से झुंझ रहे थे….न भारत सरकार न ही बीसीसीआई और न ही किसी आईएपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें मदद की…यानी साफ है दुनिया उगते सूरज को ही सलाम करती है….फ्यूज बल्ब का कोई वजूद नहीं कोई नही पूछता…
जबसे आईपीएल होने शुरू हुवे पूर्व खिलाड़ियों के लिए चैरिटी मैच आयोजन भी नगण्य हुवे!
दुनिया में धन जरूरी है…
बिना धन के कोई नही पूछता …
आज क्रिकेट में धन की बरसात है लेकिन इक समय क्रिकेटर्स को महीने का 100 या 50 ₹ वेतन मिलता था…
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर साब ने प्रथमेंव खिलाड़ियों का मेहताना बढ़ाने की पहल की…
*पुण्यात्मा सलीम दुर्रानी साब को नमन
क्रिकेट जयतु…!