~ Welcome to the Literary World of NK Sanatan (Naresh Kumar Sevak) ~

Quill pen, inkwell and open manuscript pages

NK Sanatan's Writing Treasure

A Treasure of Thoughts, Poems & Prose
Written Since 1990

Naresh Kumar Sevak (NK Sanatan)
“Some books are to be tasted, others to be swallowed, and some few to be chewed and digested.” – Sir Francis Bacon

सीमा पर दुश्मन द्वारा आम नागरिक मारा जाना भारत के लिए सोचनीय बिंदु

दीपावली की पूर्व संध्या पर कश्मीर बॉर्डर पर 6 आम नागरिक पाक सेना द्वारा मारे गए….अफ़सोस…. उनका कसूर ये था कि वो सिमा पर रह रहे थे…उन्हें पता होना चाहिए था कि वो सिमा पर मेफुज नहीं थे…देश की सरकार को इस बात से गहनता से सोचना चाहिए कि जो सीमाएं ज्वलनशील ओर खतरे भरी हैं …वहां से रिहायशी बस्तियां खाली करा कर उन देश-जनो को महानगर या अन्य सुरक्षित जगह पर मय रोजगार निवास बसाना चाहिए और 200 KM तक कोई भी नागरिक किसी भी स्थिति में नही बसा हो….तो ऐसी दर्दनाक घटनाएं नहीं होंगी….
देश के 4 जवान भी शहिद हुवे ..अफ़सोस….. इतनी कड़ी सुरक्षा….. ख़ुफ़िया एजेंसी के बावजूद ऐसा होता है…. कहि तो कुछ कमी है… वरना 11 जान हमने न गवाई होती
*दिवाली जैसे पावन शुभ वृहद पर्व पर ये हिमाकत बर्दाश्त से बाहर है।
देश की सरकार को इस पर संज्ञान लेते हुवे गंभीर होने की आवश्यकता है। मेरी सोच के अनुसार जिन देशों से हमारे संबंध ज्वलनशील है और नही भी क्योकि पड़ोसी से सम्बंध कभी भी खराब हो सकते हैं इस कड़ी में नेपाल बड़ा उदाहरण हैं। यानी 200 किलोमीटर तक किसी भी सीमा पर रिहाईशी क्षेत्र न हो और सिमा से लग कर लगभग 5 मुस्तेद ओर किलेबंद या मजबूत मौर्चे या एनकाउंटर फ्रंट हो कर चोक -चौबन्द हो । राडार ,विजिलेंस ओर खुफिया एजेंसी चौकस हो । ओर जहां विषम भौगोलिक स्तिथिया हैं वहां छोटे ऑटोमैटिक सॅटॅलाइट की तरह हेलिकॉप्टर रखवाली करे और शक्तिशाली सैटेलाइट सभी पल -पल की रिपोर्ट हो ताकि घुसपैठ होने से पहले ही उन्हें नेस्तनाबुद कर दिया जाए। सीमा पर आम नागरिकों का मारा जाना असहनीय ओर सोचनीय विषय है। भारत एक विशाल भू भाग हैं विस्फोटक सीमा क्षेत्रो से आम नागरिकों को हटा कर उन्हें अन्यत्र स्थापित करना चाहिए ताकि ऐसे निर्दोष नागरिकों को जान नही गवानी पड़े।
*nk sevak “सनातन”