*भारत के महानतम टेस्ट सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मातृशोक
दिनांक 25 दिसंबर,2022 को जब सुनील गावस्कर साब भारत विरुद्ध बांग्लादेश के मध्य चटगांव में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा था तब एक्सपर्ट केमटेटर के रूप में कमेंट्री कर रहे थे तब मैच बहुत रोमांचक स्तिथि में था और लगभग बांग्लादेश के पक्ष में था क्योंकि भारत अपने 7 बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुका था इक मात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज शेयस अय्यर मैदान में थे और उनका साथ उन्नादकत दे रहे थे …..भारत की हर की संभावना 90 फीसदी बढ़ चुकी थी….तभी सुनील गावस्कर साब को अपनी माता श्री जो 95 साल की थी की मृत्यु के समाचार मिले लेकिन उस विषम एवम विकट घड़ी में देश और अपनी सेवा को तरजीह दी और लगातार बिना बताए सहज कमेंट्री करते रहे और जब भारत जीता तब वो मुंबई के लिए रवाना हुवे इस तरह आपने देश भावना खेल को ज्यादा सम्मान दिया ! मातृ शोक दुनिया में अंतरतम अंतरंग संबंधों में सबसे ऊपर है ऐसे में हर कोई टूट जाता है ।