~ Welcome to the Literary World of NK Sanatan (Naresh Kumar Sevak) ~

Quill pen, inkwell and open manuscript pages

NK Sanatan's Writing Treasure

A Treasure of Thoughts, Poems & Prose
Written Since 1990

Naresh Kumar Sevak (NK Sanatan)
“Some books are to be tasted, others to be swallowed, and some few to be chewed and digested.” – Sir Francis Bacon

सूखती झड़ो का तोड़!!!

कांग्रेस थिंक टैंक ओर 2019 की बुरी हार पर गहन मंथन
【 एक व्यंग्यात्मक आलेख मनोरंजनात्मक उद्देश्य परक】
मित्रो… हा अब से यही शब्द प्रयोग करूंगा क्योकि इस शब्द में बड़ा मोहक जादू है…
कार्यकर्ता भाइयो – बहनों ….हमारे थिंक टैंक ने हार पर बड़ा मंथन किया …वो ये की भाड़ में जाय साम्प्रदायिक ताकतों का नारा ….हम भी अब राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ेंगे.. फिर सबसे खास हिंदुत्व हमारे पार्टी के एजेंडे में खास रूप से शामिल करेंगे… तब जनता भावुक हो भरोसा करेगी… अब आप देखे सिर्फ जनेऊ धारण कर श्री काशीनाथ जी के हवन ओर दर्शन करने से एक साल में पूरी 5 सीटों का फायदा कांग्रेस पोटी को … सॉरी जबान फिसल गई … पार्टी को के हुवा क्योकि 2014 में हम मात्र 44 पे सिमटे थे इस बार अर्ध शतक यानी क्रिकेट के हिसाब से अच्छा इज्जतदार आंकड़ा…
अब हम भी भगवा वस्त्र धारण कराएंगे ओर पार्टी कार्यकर्ताओं को मानव सुसाइडर बम बना पाकिस्तान चीन और आतंकवाद को सबक सिखाएंगे……
दिग्विजय ,पित्रादे, खड़गे वगैरह खिसक रहे थे … तभी राहुल बोले रुको .. तुम्हारी उम्र वैसे भी हो गईं हैं तुम कब काम आओगे पार्टी के वैसे भी तुमने पार्टी को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है .. ये नेक ओर शौर्यमय ओर देश भक्ति का काम तुम्हे ही करना है…..
और हाँ पार्टी में जो सेवा दल है वो नकारा हो गया है…. हमे इस सेवा दल को—
शिवा दल में बदलना है ….ओर हर हर महादेव हमारा मुख्य आध्यात्मिक नारा बनाना है..
आप लोग भगवान काशी विश्वनाथ का महत्व समझ सकते हैं सिर्फ जनेऊ धारण करने से 8 सीटों की बढ़ोतरी हुई वो भी सिर्फ एक साल में .. तो सोचो यदि मैने
डेढ़ साल पहले ये जनेऊ ओर चंदन का तिलक लगा दिया होता तो 12 सीटों का इज़ाफ़ा हो जाता और 20%सीट 544 में विपक्ष का नेता बनने के लिए पूरी हो जाती…खेर अब क्या होत जब चिड़िया चुग गयी खेत …
अब से हमारी पार्टी का ड्रेस कोड धोती कुर्ता वो भी भगवा ओर दुपट्टा सफेद क्योकि हम क्रांति की विचारधारा के साथ शांति रखे न रखे शान्ति का प्रतीक जरूर रखेगे..
एक दो बातें पार्टी के महा उत्थान के लिए दिमाग मे आ रही है ..
हालांकि ये राजनीतिक स्वांग ही कहा जायेगा हमारे आलोचकों द्वारा लेकिन उनकी आलोचना से हमें नहीं उन्हें फर्क पड़ेगा…
एक तो ये की मैं एक हिन्दू लड़कीं से शादी कर लूं.. क्योकि मेरे पिता जी ने गलती की वो मै करना नहीं चाहता.. इतने बड़े हिंदुस्तान में इतनी बड़ी क़ाबिल महिलाएं थी पिताजी को इटली की लड़कीं से क्यो शादी की …खेर प्यार किया वही काफी था.. खेर मैं ये भूल नहीं करूंगा… दुसरा ख्याल ख़तरनाक ओर अपच है .. लेकिन जंग ,प्यार और सियासत में सब जायज है यानी कि बहन प्रियंका को वाड्रा से तलाक़ ले लेना चाहिए अब बहन ने भी पापा वाली गलती की .. देश मे इतने हिन्दू नोजवान वो भी एक से बढ़ कर एक हैण्डसम फिर एक क्रिस्टियन से शादी.. समझ से परे.. जब हिंदुस्तान में ही रहना था और पड़ नाना नेहरू और नानी इंदिरा की राजनीतिक विरासत का लाभ लेना था तो ये दूरदर्शिता रखनी थी .. इंसमे शादी करना जरूरी नही था .. लिव इन रिलेशन काफी था वो भी सब छुपते छुपाते हुवे जैसा कि मैं अब तक कर रहा था..
बस अब हम दो स्वयं सेवी दल बनाएंगे जिसमे हिंदू विचार धारा के लोग ही रखेगे दिग्विजय जैसे बकवास नहीं .. ओर हम कांग्रेस हिन्दू स्कूल शुरू करेंगे जिससे पार्टी को आरएसएस की तरह शुद्ध पार्टी कार्य कर्ता मिले..
फिर देखे लोगो को विशुद्ध हिन्दू का विकल्प मिल जाएगा… वैसे भी संघ नाराज है मोदीजी से क्योकि उन्होंने श्री राम मंदिर नहीं बनवाया 5 सालों के रॉज में धारा 370 खत्म नहीं कि , हिंदू राष्ट्र घोषित नही किया.. अब अपनी पार्टी के एजेंडे में ये सब शामिल होगा.. लोगो को विकास नहीँ हिंदुत्व चाहिए.. ओर मेरी दादी ने पूर्वी पाक मिटाया हम POK आक्रमण कर हथिया लेंगे… यार जब देश मे 80% हिन्दू तो हम उन 20% लोगो की क्यो पैरवी करे.. फिर एक खास बात की राष्ट्रीय इंडिया या नेशनल कांग्रेस का नाम भारतीय हिन्दू राष्ट्रीय कांग्रेस रखना है… इस तरह… हर 5 साल में हमारी 20-30 बढ़ेगी और 15-20 साल में हम भाजपा के समकक्ष आएंगे .. अब चूँकि BJP है तब तक हम सत्ता में नहीं आ पाएंगे … ये तय है… क्योकि लोग समझेंगे कि हम रंगासियार हैं…
चलो मित्रो भाइयो बहनों माताओं पिताओं
बेस्ट ऑफ लक
*नोट: ये एक व्यंग्य है और मेरी अपनी सोच है इसका उद्देश्य मनोरंजन मात्र है इसे पढ़ कर कोई आहत होता है पार्टी विचार धारा को लेकर तो क्षमा प्रार्थी हूँ
● NK सेवक “सनातन”