★ कहानी बैराज किस्मत की ! ★
कहानी: बॉलीवुड, हॉलीवुड फ्लोर पर आ सके
*पात्र:
1.नायक- अबराम क्योकि पिता मुस्लिम, माता हिन्दू
2.नायिका – सूलोचना बड़े करोड़पति पिता की बेटी और कुलीन ब्राह्मण परिवार से
3.मशहूर बॉलीवुड अदाकारा,निदेशक- राजबाला
प्रधानमंत्री : ओ पी कलदार
5.प्रधानमंत्री : JP मूसलाधार
अबराम का बेटा– हरदिल
अन्य कई आवश्यक सहायक कलाकार
3rd PM- संतूर भारतीय
*कहानी कि स्क्रिप्ट ,एडिटिंग ,
डायलॉग ,गीत फ्लोर पर आने मन-मष्तिष्क में सुरक्षित !
*कहानी का मूल–
एक मामूली मध्यम परिवार का लड़का जो साईकल से कॉलेज जाता- आता है । उसकी क्लास की एक करोड़पति की लड़की जो कार से आती जाति है
एक दिन सायकल पंक्चर ओर वो घसीट कर ले जा रहा होता है तभी वह उसे देखती है और अपने ड्राइवर को कहती है कि वो सायकिल का पंक्चर निकाल कर फ़ला रेस्टोरेंट आये
उस दिन से दोनो में कुछ कुछ होने लगता है और नोबत शादी जबकि दोनो में जाति और धर्म का अंतर । दोनो परिवारों का विरोध लेकिन दोनों की जिद्द पर बेमन हामी ।
लड़का हुनरमंद नाट्य कलाकार ओर डिप्लोमा करता है अभिनय में । चेहरा -मोहरा अच्छा और सच्चा जो बॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म एक्ट्रेस ओर निदेशक ब्रेक देती है एक फ़िल्म में । फ़िल्म सुपर हिट हो जाती है। फिर तो लाइन लग जाती है निर्माता-निदेशकों की ओर वह सुपरस्टार बन जाता है और अरबोपति बन जाता है । 30 साल इंडस्ट्री में। दो बच्चे । अच्छी खासी इर्शामय स्वर्गसम जिंदगी चल रही है । धन की वर्षा हो रही है। क्रिकेट महिला -पुरुष,हॉकी,फुटबॉल, कबड्डी की फ्रैंचाइज़ी भी ले रखी है। और भी पूंजी विनियोग यानी धन ही धन के स्त्रोत। लेकिन एक दिन उसका बड़ा लड़का ड्रग्स लेते हुवे एक पार्टी में पकड़ा जाता है। देश के मीडिया तंत्र में हंगामा मच जाता है। मादक पदार्थो का सेवन ओर् व्यवसाय दोनो अवैध
ओर अक्षम्य ! लेकिन फिल्मस्टार रसूख है और पहुँच भी। बड़ा प्रयास रिश्वत दे मामला सुलटाने का लेकिन असफल। तब वह एक रोज खुद सत्ता पार्टी प्रमुख को फोन करता है और पार्टी को 25 अरब का चंदा देने की ऑफ़र ओर काम हो जाता है ! उसका बेटा निर्दोष छूट जाता है ! तभी चुनाव आते हैं और सत्तादल पराजित विपक्ष जीत कर पक्ष बन जाता है और सूत्रों से पता लग जाता है कि उस फिल्म स्टार ने 25 अरब चंदा दे दोषी बेटे को निर्दोध छुड़वाया था।
केस पुनः खोलने के आदेश ओर वह बच्चा दोषी साबित ओ र आजीवन कारावास ओर केस पर भारी ख़र्च सो बड़ा आर्थिक दंड ओर फ़िल्म स्टार को भी आजीवन दण्ड क्योकि उसने न्याय को प्रभावित किया और वो तमाम नेता जिनके तार थे जेल में आजीवन ! फिर राष्ट्रीय चुनाव ओर आश्चर्य वो PM ओर उनकी पार्टी हार जाती है ! अपने अंतिम देश के नाम संदेश में PM कहते हैं मैंने सुराज कायम करने की कोशिश की मुझे नहीं पता मुझसे कहाँ गलती हुई। मुझे आपका फैसला मंजूर है । इस चुनाव परिणाम से तस्वीर साफ हो गयी कि अधिकांश लोग देश मे असंतुलन, अराजकता ,हिंसा ,
अकानून को महत्व देते हैं ताकि उनका कारोबार चलता रहे। लोग मांसाहारी होंगे तभी तो कसाई निरीह जानवरो को मारेंगे ! इस परिणाम से स्पष्ट हो गया कि देश मे कानून चाहने वाले तो है मगर बहुत कम ,कुछ हैं मगर पापी पेट के हाथों विवश! मैं अपना इस्तीफा राष्ट्रपति महोदय को सौप रहा हूँ
धन्यवाद जय मातृभूमि !
लेकिन इसके ठीक बाद वो PM सुसाइड कर लेते हैं और सुसाइड नोट में खुद को ही जिम्मेदार ठहराते हैं! इस घटना से देश हिल जाता है ! नए प्रधानमंत्री शपथ लेते हैं और देश को आश्वश्त करते हैं दिवंगत पूर्व PM को हार्दिक शुद्धाजंलि देते हुवे की हमारी पार्टी उस ईमानदार राजनेता के कदमो पर चल प्रायश्चित करेगी !
*nk सनातन