क्रिकेट के भगवान 50 के हुवे !

क्रिकेट के भगवान 50 के हुवे !

आमचा तेंदुलिया
[क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन]
भारत के महानतम क्रिकेटर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जिन्होंने महज 16 साल की बाली उमर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया वो भी भारत के चीर प्रतिद्वंदी और तब दुनिया की आला टीम पाकिस्तान जिसमे वकार,अकरम,इमरान ,कादिर जैसे बहुत मारक और खरनाक गेंदबाज थे के सामने और वो भी पाकिस्तान की सिरजमी पर ! अपने पहले ही दौरे में अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी का क्या स्तर होता है वो भी बहुत सशक्त टीम पाकिस्तान के रूप में सचिन ने अनुभव किया…और उनको वकार यूनुस यॉर्कर और बाउंसर मास्टर की गेंदबाजी के सम्मुख इक खतरनाक बाउंसर से बुरी तरह चोटिल हुवे लेकिन तब भी बल्लेबाजी करने का फैसला कर डटे रहे और कुछ शानदार स्ट्रोक्स खेल कर साबित किया की ये लड़का लंबी रेस का घोड़ा है….और फिर जो क्रिकेट की दुनिया ने देखा समृद्ध इतिहास सबके सामने है…उनकी बल्लेबाजी की तारीफ महानतम बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन ने जब की तो फिर किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नही रही….फिर उन्हे “गोड ऑफ क्रिकेट” के अप्रतिम बिरूद दे नवाजा गया ….उनके 100 अंतरराष्ट्रीय शतक और 25000 रन उनके उच्चांक और उत्कृष्ट कद को दर्शाने के लिए काफी है…
सचिन को उनके मित्र क्रिकेटर मराठी में तेंदुलिया कहते थे…..
आज सचिन 50 के हो गए….आप ने देश दुनिया को अपने क्रिकेट हुनर से प्रफुल्लित,मुदित, रोमांचित एवम अनुरंजित किया….
जब भारत के महानतम सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर रिटायर्ड हुवे तो सोचा की भारत का बल्लेबाजी खजाना कम हो जायेगा लेकिन सचिन ने ये भरपाई की और सुनील गावस्कर साब से भी अधिक नाम किया भारत का…
क्रिकेट मेरा पसंदीदा खेल रहा है जिसे मैने भी अपने स्तर पर समृद्ध प्रदर्शन के साथ खेला है
और मैं भी खुशकिस्मत रहा की मैने भी सचिन को इतने सालो तक खेलते हुवे और फिर रिटायर्ड होते देखा….
Dear सचिन जन्मदिन की दिलशाद दिलसाज बधाईयां.…!
*NK सनातन

Naresh Kumar Sevak “Sanatan”

Poet, writer and English teacher from Udaipur, Rajasthan — M.A. in English & Hindi Literature. Writes kavita, geet, ghazal, bhajan, satire and articles in Hindi, English and Gujarati.

Leave a Comment

Keep reading

You may also like

उबटन माँ शल्य-शिवा अवतार ! Bhakti

उबटन माँ शल्य-शिवा अवतार !

उबटन पार्वती शल्य शिवा अवतार सिद्धि विनायक गण गणपति अधिराज लाल बाग के बादशाह तोहे मम प्रणाम लेखनी के अधिदाता बुद्धि के…

September 14, 2021 Read →
कृष्ण~सुदामा अमर मैत्री गाथा Bhakti

कृष्ण~सुदामा अमर मैत्री गाथा

“कृष्ण~सुदामा अमर मैत्री गाथा” हरी मन्नारायण नारायण नारायण सुदामा चले अनमन लिए उलाहने सुन सुन पत्नी प्रिए, पहुंचे ज्यों त्यो हजार कोस…

September 8, 2023 Read →