बूढ़ापा (Old Age)

बूढ़ापा (Old Age)

लिखा बहुत होगा कइयों ने बूढ़ापे पर,
मैं क्या उनसे बेहतर लिख पाऊँगा,
लेकिन विषय मिला सो प्रयास कर बैठा,
बूढ़ापा आने से पहले ही-2 बूढ़ापा समझ बैठा,
बूढ़ापा बोले तो – एक लाचारी है।
एक अभीषाप है।
एक भुगतान है।
एक पछतावा है – सब ठीक है।
मगर बूढ़ापा – बचपन का पुनरागमन
कहना बेमानी है – तुम देखो – समझो,
बूढ़ापे में बूढ़ों से कौन प्यार करता है।
कौन लोरी सुनाता है, कौन गोद पास ले घूमता है।
कौन आपकी गलती माफ़ करता है?
आपकी उस तरह सेवा करता है कौन?
इसलिए मैं चुनौती देता हूँ,
महान वर्डज़वर्थ के चिर विवेचन को,
कुछ मायनों में सही मगर कई मामलों में,
बूढ़ापा बचपन का पुनरागमन नहीं होता।
कुल मिलाकर कहूं तो बूढ़ापा एक –
कमाई है, एक रुबाई है।
एक टीस भी एक भरपाई है।
एक बीमारी है, नर्क का अनुभव,
अंग्रेजी में कहे तो रिहर्सल,
अपनो पे बोझ और मौत पर उसकी,
सिर्फ़ औपचारिकता, नही-नही अफ़सोस,
देखा था जवानी में मैंने जो सपनों सा
या फिर वो मुझे अपनी जवानी दे दें,
मेरा बुढ़ापा वो अपना ले लें,
तुम्हारी कसम मैं वो सारे सहारे दूँगा।
जो मैंने कभी दिये थे अपने दिनों में।
जो मैंने, जो मैंने कभी दिये थे
अपने दिनों में, अपने दिनों में।

Naresh Kumar Sevak “Sanatan”

Poet, writer and English teacher from Udaipur, Rajasthan — M.A. in English & Hindi Literature. Writes kavita, geet, ghazal, bhajan, satire and articles in Hindi, English and Gujarati.

Leave a Comment

Keep reading

You may also like

तल्खीयां पकी अधपकी Hindi

तल्खीयां पकी अधपकी

◆तल्खियाँ (पकी-अनपकी-“अधपकि) मोहब्बते अशआर में ★ शहर में कहाँ किसको फुर्सत है जो भी मिलता है कहता व्यस्त बहुत है । वो…

February 20, 2023 Read →
बूढ़ापा Hindi

बूढ़ापा

लिखा बहुत होगा कइयों ने बूढ़ापे पर, मैं क्या उनसे बेहतर लिख पाऊँगा, लेकिन विषय मिला सो प्रयास कर बैठा, बूढ़ापा आने…

June 18, 2026 Read →