दीपावली गीतम
ये दिल दिवाली है~2
मन मतवाली
न्यारी प्यारी दुलारी
त्योहारी की रानी है
ये दिल…..
दिलहारी रंगोंलिया सजाती
उजियारी खुशहाल दिवाली है
ये दिल…
मन उजियारा घर घर उजियारा
दीपो की माला
माहोल मनाली है
ये दिल …….
तन मन हरे,घर घर सजे
गली मोहल्ले बाजार झूमे
साफ सफाई स्वच्छता की जानी है
ये दिल…
शुभकामना, बधाईयां गलबाइया
स्नेह मिलन मेवा मिठाईयां
क्या खूब खरिदाई है
ये दिल…….
पंचम माला त्योहारों की साम्राज्ञी झिलमिल दिवाली है
धनतेरस,रूप चौदस खेकडा, गौवर्धन पूजा
भाई दुजम पर्व दिव्य दिव्यंम
क्या मन हर्षक मधुमाला तम रात की प्याली है
ये दिल दिवाली..
पावन लक्ष्मी पूजन
घर घर सुख समरथ अर्चन
रोशनाई ,मान मनुहार रतन
दिवाली त्योहार मन मगन
श्रीराम सीते की माया
अयोध्या नगरी भारत प्यारी है
ये दिल……
दर्शन नगरी विरासत प्यारी
परंपरा वारी पुरानी है
सौगात निराली भक्ति की बलिहारी है
ये दिल..
दीप प्रज्वलन पटाखा फुलझड़ी एटम बम
शोर शराबा मनभावन शरारा
सुरमई जीत की ज्वाला राग रगुराई है
ये दिल….
नए वस्त्रम खुशियां अस्त्रम
घर घर दीप राग, रात उजियारी है
ये दिल दिवाली है
*NK Sevak “सनातन”