नाक वालो नापो नाकों के प्रकार

नाक वालो नापो नाकों के प्रकार

नाक ऊँची होना सुना है एक मुहावरा
नाक चढ़ना मुहावरा सुना होगा।
चेहरे पर सजी शान कवियों ने लिखा।
चेहरे पर दो खाली प्लाट दो गाल,
मगर उन पर भी बहुत लिखा है।

मैंने लिखा है दो इंच पर बने, नाक के मकान-मकाम पर
आँखे सुन्दर मगर नाक भव्य लगती है।
आँखे शर्मो हया पर नाक इज्जत मानी जाती है।
जैसे संज्ञा के प्रकार है, फसलों के भी,
ठीक नाक के भी प्रकार साइज़े होती है।

तो सुनिये नाकों के प्रकार,
नाक तोतापुरी, नाक सारसमुखी, नाक उल्लुनुमी,
नाक सूर्यमुखी, नाक हंसमुखी,
नाक कोयलमुखी, नाक गजमुखी,
नाक गरुड़मुखी, नाक बाज़मुखी, नाक ऊँट मुखी,
नाक कद्दू नुमी, नाक लौकी नुमा,
नाक बैंगन रूपी, नाक भजिया नुमा,
नाक अंगुरी, नाक आम रूपी, नाक सेब रूपी।

कुल मिलाकर नक्श अच्छी, जब नाम हो सच्ची,
बाकी शिकायत उस विश्व रचयिता से,
बस इतना ही, आप है, मैं हूँ
फैसला करे खुद ही ये मामला आपका है।

— नरेश कुमार ^सनातन*

Naresh Kumar Sevak “Sanatan”

Poet, writer and English teacher from Udaipur, Rajasthan — M.A. in English & Hindi Literature. Writes kavita, geet, ghazal, bhajan, satire and articles in Hindi, English and Gujarati.

Leave a Comment

Keep reading

You may also like

श्रीराम-श्रीकृष्ण मेरे दर्शन मेरे दर्पण में ! Bhakti

श्रीराम-श्रीकृष्ण मेरे दर्शन मेरे दर्पण में !

★श्रीराम -श्रीकृष्ण अभियोजन-अभिप्राय ★ श्रीराम अभिप्राय, श्रीकृष्ण निष्कर्ष । श्रीराम एक पूजा, श्रीकृष्ण परिणीति । श्रीराम पुराण हैं, श्रीकृष्ण वाचन । श्रीराम…

October 11, 2021 Read →
◆ क्रूरता …!!?? ◆ Hindi

◆ क्रूरता …!!?? ◆

●क्रूरता● क्रूरता को प्राकुतिक रूप से परिभाषित करना मुश्किल है लेकिन हां मानवीय दर्शन और मनोवृत्ति के हिसाब से इसे परिभाषित करना…

August 26, 2021 Read →