फलसफा जिंदगी का !

फलसफा जिंदगी का !

◆ फलसफा जिंदगी का ! ◆
जिंदगी का फलसफाई
तजुर्बा रहा है अपना- अपना
जीवन को कहा है किसी ने एक नगमा
ये पराई किस ने कहा है अपना !
किसी ने कहा है एक नदियां
किसी ने माना कुछ नहीं दुनिया !
किसी ने माना एक पहेली
इत्तिफ़ाक़ रखता हूँ मैं भी
सभी फलसफ़ों से जुदा- जुदा
मगर दर्शन मेरा कहता खुदा -खुदा !
जिंदगी है कुछ नहीं
है तो बस इंतज़ार जुदा-जुदा
नीचौड़ कहें तो बस
इंतज़ार, इंतज़ार !
कभी सुरीला-सुनहरा तो कभी बेसुरा–बेसब्र इंतज़ार
मगर इंतज़ार,बस इंतज़ार
कभी बोज़िल कभी दिलकश इंतज़ार !
जिंदगी में ये होगा , वो होगा , सब होगा
अब होगा ,तब होगा, कब होगा !
कुछ सफल कुछ असफल प्रयास
मगर फिर भी इंतज़ार ,बस इंतज़ार,
कभी बनते सपने कभी बिगड़ते सपने कभी उलझते सपने
टूटते सपने सिमटते सपने
कामयाब सपने नाकामयाब सपने!
कभी हँसते सपने ,कभी बिलखते सपने,
कभी तड़पते सपने तो कभी मरते सपने,
कभी सुलगते सपने,
कभी उधड़ते सपने
कभी भटकते सपने
कभी झिलमिल सपने
कभी जलते तो कभी बुझते सपने !
कभी हँसींन तो कभी प्यारे -न्यारे सपने,
कभी हल्के तो कभी बोझिल सपने
कभी जागते सपने ,कभी सोते सपने !
कभी सच होते सपने
तो कभी अधूरे छूटते सपने,
मगर सब कुछ इंतज़ार
रोज -रोज कुछ नहीं इंतज़ार बस इंतजार !
सुबह हो तो शाम का ,
शाम हो तो रात का,
रात हो तो फिर सुबह का,
यूँ बस इंतज़ार ,इंतज़ार !
बचपन हो तो जवानी का
जवानी हो तो बुढ़ापे का
कुछ चाहते हुवे ,
कुछ न चाहते हुवे
बस इंतज़ार, इंतज़ार, इंतज़ार !
जीने का ओर मौत का अब आये तब आये कब आये ? !
बस मौत आने का, दुःखद- या- के -सुखद
इंतज़ार !
जिंदगी का सच, होना क्या है बुरा हश्र,
जलना या फ़िर दफ़न
मगर होना राख या फिर खाक ये है तयतम
सच खलता है , चुभता है, हँसता है
लेकिन करे क्या ?
यही जमाने का कड़वा सच है !
जीवन का पहिया रोकना है नहीं अपने बस,
उम्र का सफर थाम ले,
नही किसी के बस,
जिंदगी यूँ ही गुजरति है वांहो या आहों में,
कब किस घड़ी थम जाए जीवन का ये सुहाना , बेबस सफ़र !
पहेली अबूझ कब सुलझ जाए ,
हैं सब खबर पर बेखबर है !!
*NK सेवक ” सनातन “

Naresh Kumar Sevak “Sanatan”

Poet, writer and English teacher from Udaipur, Rajasthan — M.A. in English & Hindi Literature. Writes kavita, geet, ghazal, bhajan, satire and articles in Hindi, English and Gujarati.

Leave a Comment

Keep reading

You may also like

लोकतंत्र …?? Hindi

लोकतंत्र …??

लो तंत्र लोक तंत्र लोकतंत्र में व्यक्ति जन्म से ही कानून जो सीमित हैं ओर नागरिक को जगह-जगह बांधता है, बाध्य करता…

August 21, 2021 Read →
चाह ओर प्रेम का आईना Hindi

चाह ओर प्रेम का आईना

“प्रेम और चाहत” प्यार क्या है भावनाओं का ज्वार है अनंत आकाश की गहराईयों का दरिया है चाहत प्यार नही भावनाओ का…

April 15, 2020 Read →
अच्छा -बुरा ! Hindi

अच्छा -बुरा !

अपना अच्छा भी चला गया ! अच्छे से अच्छा भी चला गया !! अपना बुरा भी चला गया ! अपना बुरे से…

November 17, 2020 Read →