विश्वास का घात-आघात !

विश्वास का घात-आघात !

विश्वास का घात- आगात
( On Kumar Vishwas ‘s comment in a poet summit in Udaipur )
श्री राम को नकारते हैं ; श्री कृष्ण को अपनाते हैं !
फिर संभलते तो कहते हैं ; श्रद्धा बहुत है श्रीराम में !
लेकिन श्रीकृष्ण अपने हैं,
आदर्श अगाते हैं !
वैसे श्रीकृष्ण सबके अनुरंजक जो प्रेम मे समाते हैं !
और नीति- कूटनीति दोनों को अपनाते हैं !
श्रीकृष्ण युग के सबसे सफलतम प्रेमी;
आप खुद को सबसे नाकाम बताते हैं !
राधा के अधूरे प्रेम में, जिन्होंने पूर्णता पाई !
कृष्ण ऐसे विरले प्रेम अनुयायी ,अनुरागी !
सिर्फ प्रेम पुजारी होने और कूटनीति के साए ;
श्रीकृष्ण को अपनाना ! ओर श्रीराम को सिर्फ श्रद्धा बताना !
हे कवि, हे चिंतक, हे लोक रंजक !
कई-अनेक सवाल खड़े करता है ;
क्षोभ, प्रतिरोध लेकर !
श्री राम आदर्श राजनीति के पर्याय ,
श्री कृष्ण परिस्थितियों वश ढलने का दोहराव !
हालांकि उत्तरों के बहसों-प्रश्नों के अपने प्रकार हैं ;
देव- दानव के अपने- अपने सिद्धान्त हैं !
देव -दानव को हमने, हमारी सोच ने बनाया है ;
परिस्थितिनुसार हमने उन्हें अपनी-अपनी तरह अपनाया है !
जो विषय-वस्तु देवों की नज़र में अनर्गल-असही;
निश्चित वही दानवों की दृष्टि में सही !
कुल मिलाकर ‘सनातन’ का यही प्रादर्श यही
संदेश ;
राजनीति में हो सुनीति,
आदर्श श्रेष्ठ ;
व्यक्तिगत जीवन शून्य परोपकारी विशेष!
चाणक्य सा हो सादा-सरल जीवन ;
लोग कहें हमें, वाकई है विशेष !!
*NK सनातन

Naresh Kumar Sevak “Sanatan”

Poet, writer and English teacher from Udaipur, Rajasthan — M.A. in English & Hindi Literature. Writes kavita, geet, ghazal, bhajan, satire and articles in Hindi, English and Gujarati.

Leave a Comment

Keep reading

You may also like

रूहानी डीएनए..! Hindi

रूहानी डीएनए..!

मेरे रूहानी अक्स ,भंग उसमे भी,पर नही कोई अंग रंग मेरे रोम रोम में समाए तुम मेरी रूह में छाए तुम ही…

February 5, 2023 Read →
सर्वेश्वर की आकाशवाणी! Hindi

सर्वेश्वर की आकाशवाणी!

★अलौकिक ईश्वरीय आकाशवाणी लोकाचार हेतु★ (व्यंग्य रामबाण विधा) आकाशवाणी ईश्वर की जो सारी दुनिया मे गूंजती है— हे मानव सुन…. आज रात…

May 2, 2021 Read →